कानपुर नगर25नवम्बर23*संविधान दिवस के रुप मे मनाया जाएगा 26 नवम्बर।
अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम)/ प्रभारी अधिकारी नजारत श्री राजेश कुमार ने बताया कि भारत के संविधान को अंगीकृत किये जाने की तिथि 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान दिवस पर संविधान के मूल्यों एवं सिद्धान्तों का उल्लेख करते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित किये जाते हैं। समारोह का मुख्य कार्यक्रम संविधान के आदर्शों को बनाये रखने हेतु हमारी प्रतिबद्धता एवं संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया जाना है। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्तशासी निकायों/संगठनों, स्थानीय निकायों एवं शैक्षणिक संस्थानों में दिनाँक 26 नवम्बर, 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे संविधान की प्रस्तावना का पाठन करने के साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर MyGov Portal पर आनलाइन पाठन कर प्रमाण पत्र डाउनलोड किये जाने का भी प्राविधान किया गया है।
—————-

More Stories
लखनऊ 13 अप्रैल 26*मोहनलालगंज मऊ में भव्य कलश यात्रा निकाली गई
अयोध्या 13 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 13 अप्रैल 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अपराधी को साइबर अपराध में प्रयुक्त 01 एन्ड्राइड मोबाइल एवं 02 फर्जी आधार कार्ड सहित किया गया गिरफ्तार ।*