कानपुर नगर22अगस्त23*सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
*यूपीआजतक से संवाददाता हामिद हसन की खास रिपोर्ट*
*सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार मेजर और कैप्टन की वर्दी पहन कर करते थे ठगी, करीब 250 युवाओं को बना चुके हैं अपनी ठगी का शिकार, फर्जी नियुक्ति पत्र व आर्मी की वर्दी हुई बरामद, थाना स्वरूप नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*
कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नरेट थाना स्वरूप नगर अंतर्गत सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक-युवतियों से ठगी करने वाले 3अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं जिनका इस्तेमाल युवकc युवतियों को ठगने के लिए किया जाता था पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ करके उनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है.
थाना स्वरूप नगर पुलिस ने तीन लड़कियों की शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके नाम हिमांशु अंकुर पाल व आदित्य कुमार राजपूत है जो एक दूसरे को आर्मी का कैप्टन या मेजर बात कर लोगों के साथ ठगी करते थे. पुलिस ने उनके कब्जे से काफी संख्या में फर्जी प्रिंट किए हुए नियुक्ति पत्र आर्मी की स्टांप आई कार्ड और आर्मी की वर्दी बरामद की है. थाना प्रभारी स्वरूप नगर राजेश कुमार शर्मा ने बताया आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

More Stories
नॉएडा १३ अप्रैल २६ * DM नोएडा मेधा रूपम की अपील…
लखनऊ १३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*