February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर16नबम्बर*कल्याणपुर पुलिस की पिटाई से युवक की हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में मौत

कानपुर नगर16नबम्बर*कल्याणपुर पुलिस की पिटाई से युवक की हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में मौत

कानपुर नगर16नबम्बर*कल्याणपुर पुलिस की पिटाई से युवक की हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में मौत

कानपुर :- कानपुर के थाना कल्यानपुर में एक युवक को इसलिए बुलाया जाता है कि उस पर चोरी करने का शक था , पुलिस द्वारा बुलाकार पूछताछ में उसको इतना पीटा जाता है कि युवक मरणासन्न व अचेत हो जाता है। पुलिसवाले अपने को पाक साफ तरह से बचाने के लिए युवक के घरवालों को फोन करके बुलाते है और उसको ले जाने को बोलते है , घरवाले जब आते है तब पुलिस का एक सिपाही अचेत युवक को लात मारकर उठाता है और घर से आये लोगो के साथ भेज देता है, जबकि वह चलने की स्थिती में नही था , दर्द से कराह रहे युवक को घरवाले हॉस्पिटल लेकर जाते है तभी रास्ते मे उसकी मौत हो जाती है। उसके बाद जब उसके शरीर को नंगा करके देखा जाता है तो पुलिस के पिटाई की जो बर्बरतापूर्ण कहानी और क्रूरता बयाँ होती है वो हर किसी का दिल दहला के लिए काफ़ी है।
एक निर्दोष को पुलिसकर्मियों ने सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि वो एक गरीब परिवार का बेटा था। प्रदेश की आर्थिक नगरी कानपुर में सत्तारूढ़ सरकार ने बेहतर पुलिसिंग के लिए कमिश्नरी लागू की थी , सरकार ने दावा किया था कि इससे आम नागरिकों के हितों की रक्षा व अपराध खत्म होगा। किन्तु उसके बाद लगातार कानपुर में बड़ी आपराधिक घटनाओं ने जन्म लिया। और मजे की बात ये रही कि अधिकतर अपराधों में पुलिस विभाग ही संलिप्त रहा।
आज भी जो घटना घटित हुई है उसमें पुलिस का बहुत ही क्रुर चेहरा सामने आया है। अब सिर्फ वही कार्यवाही का भरोसा , निलंबन, जांच का वादा होगा व दो चार दिन के बाद सब यथास्थिति में होगा और फिर कोई गरीब का बेटा इन क्रूर भक्षक पुलिसकर्मियों का भक्षण बनेगा ।