कानपुर नगर15अगस्त24*मर्चेट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश सिविल लाइंस कनपुर में स्वतंत्रता पर्व हर्षोल्लास के साथ बनाया गया
मर्चेंट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश में दिनाँक 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 09:00 बजे झंडारोहण चैम्बर के उपाध्यक्ष मयंक खन्ना द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित चैम्बर के सदस्यों ने एक साथ राष्ट्रगान का गान करते हुए तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर चैम्बर के उपाध्यक्ष श्री मयंक खन्ना ने कहा कि आज झंडा फहराते समय मेरे मन में जो गर्व, उमंग और उत्साह का सागर हिलौरी ले रहा है, उसे शब्दों में वर्णन कर पाना बहुत ही कठिन है | आज के इस पावन अवसर पर मैं और चैम्बर के सभी सदस्य देश को स्वतंत्रता दिलाने में जिन महान विभूतियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, उनको श्रद्धावत नमन करते हैं | भारत के कई स्थानों पर प्राकृतिक आपदा जो आयी है, उसमें जिन लोगों ने अपने परिवार को खोया है, मैं उन सबके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ | मर्चेंट चैम्बर के सभी सदस्य भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे इस बात का हम सभी सदस्य संकल्प लेते है | जय हिन्द |
इस अवसर पर कौंसिल मेंबर सुशील शर्मा, प्रेम मनोहर गुप्ता, श्याम मेहरोत्रा, चैम्बर के सदस्य विमल झाझरिया, संतोष कुमार गुप्ता, राजेश मेहरा, मनीष कटारिया, शेष नारायण त्रिवेदी, ईश्वर वर्मा, डॉ जय प्रकाश, सचिव महेंद्र मोदी आदि उपस्थित रहे |
More Stories
अयोध्या14अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा14.10.2025* थाना मांट द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान
कानपुर देहात14अक्टूबर25*सरकारी ट्यूबवेल के स्टार्टर के पार्ट्स चोरी करने वाले 01 शातिर चोर को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार