कानपुर नगर09जनवरी*चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में तेजी आ गयी है।
कानपुर की 10 विधानसभा सीटों के लिए निर्वाचन संबंधी जानकारी पर डीएम कानपुर ने ब्रीफिंग कर जानकारी दी। डीएम विशाख जी के मुताबिक इस बार 3,702 पोलिंग स्टेशन्स बनाये गये हैं, साथ ही अबकि 78,905 नये मतदाता जुड़े हैं, जोकि पहली बार मतदान करेंगे। डीएम कानपुर ने जानकारी दी कि सभी 10 विधानसभा के लिए कुल 34 लाख 89 हजार 575 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 18 लाख 95 हजार 819 तो महिला मतदाताओं की संख्या 15 लाख 93 हजार 500 हैं। इस बार चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक कोविड प्रोटोकॉल्स समेत तमाम नियमों का अनुपालन किया जायेगा।

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*