कानपुर नगर06जून24बिकरू कांड की अभियुक्ता मन पाण्डेय के घर की कुर्की थाना चौबेपुर
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु अवैध असलहा रखने मे संलिप्त अभियुक्तो व तलाश वांछित वारंटियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अन्य अपराधो के नियंत्रण के दृष्टिगत व आपरेशन सुदर्शन अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कानपुर नगर व श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय के निर्देशन मे व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर कमिश्नरेट कानपुर नगर व जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम मे श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय बिल्हौर व श्रीमान प्रभारी निरीक्षक बिल्हौर मय हमराह फोर्स व मुझ प्रभारी निरीक्षक मय थाना फोर्स द्वारा मु0अ0सं0 192/2020 धारा 147/148/149/302/307/504/506/353/333/396/412/120बी/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से सम्बंधित वांछित अभियुक्ता मनु पाण्डेय उर्फ वर्षा पत्नी शशिकांत पाण्डेय निवासी ग्राम बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर के सम्बंध मे माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र व 83 सीआरपीसी के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही करते हुये अभियुक्त मनु पाण्डेय की अचल सम्पत्ति चौबेपुर पक्खन में स्थित एक प्लाट / मकान जिसकी आराजी संख्या 71मि0 मे रकवा 0.1381 हेक्टेयर की कुर्की की कार्यवाही आज दिनांक 06.06.2024 श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय बिल्हौर व प्र०नि० बिल्हौर मय हमराह फोर्स व रूबरू गवाहान के समक्ष मुझ प्र०नि० द्वारा अभियुक्ता मनु पाण्डेय उपरोक्त की अचल सम्पत्ति की नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही की गयी।
नाम पता अभियुक्ता :-
मनु पाण्डेय उर्फ वर्षा पत्नी शशिकांत पाण्डेय निवासी ग्राम बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर
आपराधिक इतिहास :-
मु0अ0सं0 192/2020 धारा 147/148/149/302/307/504/506/353/333/396/412/120बी/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व
विस्फोटक पदार्थ अधिनियम
कुर्की करने वाली टीम का विवरण:-
श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदया श्रीमती रश्मि लांबा बिल्हौर कानपुर नगर प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव थाना चौबेपुर कानपुर नगर प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी थाना बिल्हौर कानपुर नगर
थाना चौबेपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*