कानपुर नगर05सितम्बर23*पुलिस कार्यालयों में कम न हो माननीयों का मान*
*-पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को दिया आदेश*
*-कार्यालय आने से लेकर फोन पर बातचीत में भी रखें ध्यान*
कानपुरः कमिश्नरेट पुलिस जैसे कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिये अन्य जनपदों से कुछ अलग है। वैसे ही अब पुलिस कार्यालयों में आने-जाने वाले लोगों के व्यवहार को लेकर सजग दिखेगी। पुलिस आयुक्त डा0 आर0 के0 स्वर्णकार ने कार्यालयों में आने वाले सभी माननीय संसद सदस्य, राज्य विधान मण्डल के मा0 सदस्यों व अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रति शिष्टाचार/अनुमन्य प्रोटोकाल एवं सौजन्य प्रदर्शन हेतु प्रचलित व्यवस्था के सम्बन्ध में पूर्व निर्गत डीजी परिपत्र में दिये गये निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किये जाने को कहा है, जिससे माननीयों का मान कम न हो। इस संबध में पुलिस आयुक्त ने सभी अधीनस्थों को आदेश भी जारी कर दिया है।
आदेश जारी करते हुए पुलिस आयुक्त डा0 आर0 के0 स्वर्णकार ने कहा है कि पुलिस कमिश्नरेट के प्रत्येक स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के द्वारा माननीय संसद सदस्य एवं राज्य विधान मंडलों के माननीय सदस्यों को अनुमन्य प्रोटोकाल के अनुसार उचित शिष्टाचार के साथ सम्मान प्रदर्शित किया जाए। फोनकाल पर भी प्रोटोकाल का पालन करते हुए शिष्टाचार का ध्यान रखा जाए ताकि विभाग के प्रति प्रतिकूल धारणा न बन सके।

More Stories
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*परिवार परामर्श केंद्र पर पति पत्नियों को समझाकर पुराने झगड़े की बातों को भुलाकर पुनः एक साथ रहने के लिए राजी हो गए
कौशाम्बी 24 फ़रवरी 26*होली व रमज़ान के त्यौहार को लेकर संदीपन घाट थाना प्रभारी ने पीएसी बल के साथ क्षेत्र में किया फ़्लैग मार्च*
जर्मनी / लखनऊ 24 फ़रवरी 26*उपमुख्यमंत्री व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने वैश्विक रक्षा कंपनियों से किया संवाद*