*Big Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 8 अप्रैल 26*किडनी कांड में बड़ा एक्शन! आखिरकार शातिर अपराधी परवेज़ सैफी को गिरफ्तार कर लिया।*
*परवेज़ वही आरोपी है जो किडनी ट्रांसप्लांट के मास्टरमाइंड डॉ. अफज़ल का ड्राइवर बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले दोनों का नोटों के ढेर के साथ बैठा वीडियो वायरल हुआ था, जिसे परवेज़ ने कल्याणपुर के एक होटल में पारुल के ऑपरेशन के बाद मिली रकम के साथ रिकॉर्ड किया था।*
*परवेज़ सैफी पर आधा दर्जन से ज्यादा संगीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 9 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं।*
*किडनी कांड की जांच में ये गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक और बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। कार्रवाई पूरी होते ही परवेज़ को जेल भेजा जाएगा।*
*कानपुर पुलिस लगातार किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट की परतें खोलने में जुटी है, और यह गिरफ्तारी पूरे नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है।*

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26*उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात कि
कानपुर देहात12अप्रैल26*कानपुर देहात की पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार पूराः एसपी ने किया निरीक्षण,
सोनामुखी बंगाल 12 अप्रैल 26*पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सोनामुखी में किया विशाल जनसभा को संबोधित*