*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 6दिसम्बर 25*कोहरा छाया, सड़कें बनी खतरनाक! *कानपुर ट्रैफिक पुलिस* ने जारी की विशेष सुरक्षा एडवाइजरी
सर्दी और घने कोहरे के बढ़ते असर के साथ कानपुर नगर में सड़क दुर्घटनाओं की आशंकाएं तेजी से बढ़ गई हैं। हालात को देखते हुए *यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर* ने सभी वाहन चालकों के लिए *विशेष यात्रा सुरक्षा एडवाइजरी* जारी की है।
*ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कोहरे के दौरान दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए सभी नागरिक अपनी सुरक्षा के लिए इन दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें*
*वाहन की गति धीमी रखें*
*लो-बीम हेडलाइट और फॉग लाइट का उपयोग करें*
*आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें*
*सड़क किनारे खड़े वाहनों से सावधान रहें*
*ओवरटेक से बचें और हॉर्न का सीमित प्रयोग करें*
*दो पहिया वाहन चालक हेलमेट और रिफ्लेक्टर जैकेट अवश्य पहनें*
ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि सर्दी व कोहरे के मौसम में सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं से खुद को व दूसरों को सुरक्षित रखें।

More Stories
मिर्ज़ापुर 22 मार्च 26*दवा विक्रेता समिति द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया
मथुरा 22 मार्च 26* फरसा वाले बाबा की दुर्घटना मे पुलिस व गो-रक्षको पर फायरिंग, पथराव व तोड़फोड़ करने वाले 15 विधर्मी अभियुक्तगण गिरफ्तार ।*
लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….