*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 6 अप्रैल 26*छात्र नेता अभिजीत राय छात्रों के हित में बिजली विभाग के खिलाफ़ उतरे मैदान में*
कानपुर नगर *बीती रात बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हुई बिजली समस्या से छात्रों का गुस्सा फूटा,HBTU में 30 घंटे से जारी बिजली संकट ने छात्रों के सब्र का बांध तोड़ दिया।*
*आंधी-तूफ़ान के बाद कैंपस की बिजली व्यवस्था ठप पड़ने से नाराज़ छात्रों ने देर रात जोरदार हंगामा किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तेज आंधी और बारिश से पूरी विद्युत लाइन प्रभावित होने के कारण कैंपस अंधेरे में डूबा रहा, जिससे परीक्षा तैयारी कर रहे छात्र बुरी तरह परेशान हो उठे।*
*स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। छात्रों की अगुवाई कर रहे छात्र नेता अभिजीत राय ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “डिजिटल भारत के दौर में बिजली विभाग की लापरवाही शर्मनाक है,कर्मचारियों की भारी कमी और लचर व्यवस्था के कारण HBTU में बिजली संकट हमेशा बना रहता है।”*
*छात्रों का कहना है कि 30 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली काट देना उनकी पढ़ाई पर सीधा असर डाल रहा है और आने वाली परीक्षाओं की तैयारी ठप हो गई है। छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन और बिजली विभाग तुरंत कार्रवाई कर कैंपस की बिजली आपूर्ति बहाल करे, वरना आंदोलन और उग्र हो सकता है।*

More Stories
लखनऊ 10 अप्रैल 26🚨 यूपी में भ्रष्टाचार किया तो खैर नहीं! सात पुश्तें भुगतेंगी सज़ा! 🚨
रोहतास 10 अप्रैल 26*पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर मनु कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई।*
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल 26 *पूर्णिया में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ : जिला पदाधिकारी ने की समन्वय बैठक*