जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अपडेट 3 मई, 2023 कानपुर नगर।
कानपुर नगर 3 मई 2023* शांतिपूर्ण निष्पक्ष पारदर्शी एवं सुचारु से चुनाव संपन्न कराए जाने के सम्बंध में बैठक संपन्न हुई
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त, श्री आनंद प्रकाश तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर/जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराए जाने हेतु हरकोर्ट बटलर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शताब्दी भवन सभागार में बैठक सम्पन्न हुई ।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर/जोनल पुलिस अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:-
1- दिनांक 04 मई, 2023 को समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट एवं जोनल पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक बूथ का भौतिक रूप से निरीक्षण अवश्य रूप से सुनिश्चित कर लें।
2. समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करें कि समस्त बूथों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे- फर्नीचर की उपलब्धता, बिजली, पानी, शौचालय एवं शेड इत्यादि उपलब्ध रहें। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित विभाग को अवगत कराकर प्रत्येक दशा में निस्तारण कराया जाए।
3. समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करें कि 10 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले ही संबंधित रवानगी स्थल पर उपस्थित रहकर पोलिंग पाटिर्यों की सुचारू रूप से रवानगी सुनिश्चित करें तथा अंतिम पोलिंग पार्टी वापसी के समय तक एवं उनकी निर्वाचन सामग्री को स्ट्रांग रूम में सकुशल जमा कराने तक उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वाहन सुनिश्चत करेंगे।
4. सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट एवं संबंधित सेक्टर एवं जोनल पुलिस अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए ताकि बेहतर तरीके से आपसी समन्वय स्थापित हो एवं क्विक रिस्पांस सिस्टम डेवलेप हो सके।
5. 05 मई 2023 को समस्त सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा किए गए भ्रमण के संदर्भ में विस्तृत डीब्रीफिंग दो पालियों में विकास भवन सभागार में की जाएगी।
6. 06 मई, 2023 को 3 pm से 5 pm तक समस्त सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण राजकीय पॉलीटेक्निक में कराया जाएगा।
7. 04 मई, 2023 को सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारीगण एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट/समस्त उप जिलाधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे ताकि पोलिंग बूथों में यथवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा सकें।

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*