कानपुर नगर 28/11/25*मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, कॉर्डियोलॉजी में ली अंतिम सांस
कानपुर नगर *कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का लंबी अस्वस्थता के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से कॉर्डियोलॉजी में निधन हो गया। इसे कांग्रेस और कानपुर की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
कानपुर में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का लंबी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया है। यह दुखद सूचना कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें किदवई नगर स्थित नर्सिंग होम लाया गया था। यहां से कॉर्डियोलॉजी रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनका निधन कांग्रेस पार्टी और कानपुर के राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। बता दें कि 1999, 2004 और 2009 में श्री प्रकाश जायसवाल ने कानपुर से कांग्रेस का परचम बुलंद किया और यहां से सांसद बनते हुए केंद्रीय मंत्री भी बने। उन्होंने 2011-2014 तक तीन वर्षों तक कोयला मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला। वो कानपुर के लगातार तीन बार सांसद रहे थे।

More Stories
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा नये आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*