*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 28/11/25*चौबेपुर में अवैध मिट्टी खनन बेखौफ, खनन माफियाओं का आतंक बढ़ा*
*चौबेपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन लगातार बढ़ता जा रहा है। खनन माफियाओं पर न तो पुलिस प्रशासन का खौफ नजर आ रहा है और न ही राजस्व विभाग की कोई कड़ी कार्रवाई। हालात यह हैं कि गांव रायपुर के पास स्थित बंबे को रातों-रात डंपरों से खोद डाला गया। कल्याणपुर रजवाहा बायां की मिट्टी भी खनन माफियाओं ने बिना रोक-टोक काटकर बेच दी*।
*रात के अंधेरे में खनन माफिया डंपरों के जरिए बंबे की पटरी और नीचे की मिट्टी को खोदकर खुलेआम ले जाते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस को गुमराह कर यह अवैध गतिविधि कई दिनों से जारी है। राजस्व विभाग को बार-बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है*।
*जीटी रोड पर देर रात तेज रफ्तार से दौड़ते डंपर खनन के जारी नेटवर्क का खुला प्रमाण हैं। मौके लगते ही क्षेत्र में कहीं भी मिट्टी कटान कर माफिया जमीन को दिन-ब-दिन खोखला कर रहे हैं, जिससे बंबों और रजवाहों की संरचना भी खतरे में पड़ गई है*।
*स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि अवैध खनन पर रोक लग सके*।

More Stories
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें.
अयोध्या१७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपर्ण खबरे
जम्मू १७ फरवरी २६ * जम्मू के बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत तीन कैदी भागे, छह अधिकारी सस्पेंड