कानपुर नगर 26 फ़रवरी 26*पनकी में तेज रफ्तार इको कार नाले में गिरी, बाल-बाल बचे सवार*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
*✍️कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगागंज रोड पर तेज रफ्तार इको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि कार में सवार लोगों ने आनन-फानन में बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि हादसे में कार सवार कुछ लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।*
*✍️पुलिस द्वारा दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण माना जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।*

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*