*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 18 फ़रवरी 26**नौबस्ता 100 बेड अस्पताल पर सियासी घमासान
कानपुर नगर *नौबस्ता 100 बेड अस्पताल पर सियासी घमासान,नौबस्ता साउथ सिटी में लाखों लोगों को राहत देने के लिए बनाया गया 100 बेड का सरकारी अस्पताल सालों से उद्घाटन के इंतजार में खड़ा है, लेकिन आज तक शुरू नहीं हो सका। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ*।
*सपा नेताओं ने अस्पताल शुरू कराने की मांग को लेकर मौके पर हवन किया, लेकिन जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, वह मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस और सपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हाथापाई और छीनाझपटी तक हो गई*।
*सपा नेताओं ने मौजूदा सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और सवाल उठाया कि स्वास्थ्य मंत्री के बड़े-बड़े दावों के बावजूद यह अस्पताल आखिर क्यों उपेक्षित पड़ा है*।
*उन्होंने कहा कि साउथ सिटी और आसपास के लाखों लोगों को इलाज के लिए आज भी शहर के एक कोने से कई किलोमीटर की दूरियां तय करने के बाद दूसरे कोने तक जाना पड़ता है, जबकि करोड़ों की लागत से बना अस्पताल धूल फांक रहा है*।
*सपा और क्षेत्रीय नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द अस्पताल शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा*।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़