कानपुर नगर 12 फ़रवरी 26* अवैध तरीको से संचालित अस्पतालो पर डीएम की कड़ी नजर
कानपुर नगर *आम जनता की जिंदगी से खिलवाड़ कर भ्रष्टाचार की मलाई खाने वाले अस्पताल संचालकों की मनमानी पर होगी कड़ी कार्यवाही*
*हज़ारों की संख्या में अवैध तरीके से संचालित अस्पतालों पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कसेगा शिकंजा*
*अवैध अस्पतालों पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की बड़ी कार्रवाई, 27 नर्सिंग होम पर छापेमारी, 22 अस्पतालों में गंभीर खामियां उजागर, बिठूर क्षेत्र के राजा हॉस्पिटल में नवजात की मौत के बाद प्रशासन सख्त हो गया है*।
*जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिठूर, कल्याणपुर और आसपास के इलाकों में 27 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम पर एक साथ छापेमारी की। जांच में 22 अस्पताल अवैध या मानकों के विपरीत संचालित पाए गए*।
*कार्रवाई के दौरान तीन अस्पतालों के ओटी, एक अस्पताल का आईसीयू और एक अस्पताल का एनआईसीयू सील कर दिया गया*।
*कई अस्पताल बिना लाइसेंस और प्रशिक्षित स्टाफ के संचालित हो रहे थे। सभी को तीन दिन में जवाब और व्यवस्थाएं सुधारने का नोटिस जारी किया गया है*।
*जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियमों के खिलाफ चल रहे अस्पतालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा*।
*जल्द ही शिवराजपुर उत्तरीपूरा बिल्हौर ककवन अरौल मकनपुर आदि जगहों पर भी शिकंजा कसने का विचार मंथन जारी*

More Stories
जोधपुर 12 फ़रवरी 26*राजस्थान इंटक ने केंद्र सरकार के 4 काले कानून के विरोध मे प्रदर्शन किया
बाँदा 12 फ़रवरी 26* तिंदवारी में रामलीला मैदान में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया
मिर्जापुर12 फ़रवरी 26*थाना चिल्ह के ग्राम पंचायत मुजेहरा में आज डेढ़ महीने बाद तीसरी बार पहुंची जांच टीम