कानपुर देहात7सितम्बर2025*अब जुलम बर्दाश्त नहीं करेंगे किसान- भैया जी
भोगनीपुर (कानपुर देहात) – किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद प्रकाश वर्मा (भैया जी) ने भोगनीपुर में एक बड़े किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश का किसान सबसे ज्यादा परेशान है। जिस किसान की मेहनत और खून-पसीने से देश की अर्थव्यवस्था चलती है, उसी किसान को वर्तमान सरकार ने हाशिये पर ला खड़ा किया है। महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि, बिजली की दरों में लगातार बढ़ोतरी, खाद-बीज की किल्लत और सिंचाई के साधनों की कमी ने किसान की स्थिति बदहाल कर दी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि किसान, मजदूर और गरीब लगातार शोषण का शिकार हो रहे हैं। फसल की सही कीमत न मिल पाने के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है। समर्थन मूल्य केवल कागजों पर है, लेकिन वास्तविकता यह है कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
आनंद प्रकाश वर्मा ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी रही है। आज़ादी के बाद से लेकर हर कठिन समय में कांग्रेस ने किसानों के लिए योजनाएँ बनाई और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया। किसान कांग्रेस सदैव किसानों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि वे भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करें। किसान कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े होकर मिशन 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लें। तभी किसान, मजदूर और गरीब का जीवन बेहतर हो सकेगा।
कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान उपस्थित हुए और उन्होंने किसान कांग्रेस के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन व संघर्ष में जुड़ने का संकल्प लिया। सभा स्थल पर किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि अब भाजपा सरकार को हटाना ही होगा और कांग्रेस की नीतियों को अपनाकर किसानों को न्याय दिलाना होगा।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि किसान की एकजुटता ही आने वाले समय में बदलाव की राह खोलेगी।
मोहित यादव जय शंकर द्विवेदी वीरेन्द्र चतुर्वेदी लोकेश श्रीवास्तव आशीष यादव मानसिंह पासवान सुशील कुमार यादव हरिप्रसाद यादव पिंटू शर्मा रविशंकर द्विवेदी मलखान सिंह यादव जाबिर मंसूरी गुलफान भाई मुजीब खान धर्मेन्द्र यादव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे
मल्लिकार्जुन खड़गे
Rahul Gandhi
Priyanka Gandhi Vadra
Ajay Rai
Avinash Pande
Supriya Shrinate
Sanjay Dixit
Akhilesh Shukla
Akhilesh Shukla
Indian National Congress
Indian National Congress – Uttar Pradesh

More Stories
अयोध्या 18नवम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे…
नई दिल्ली 18नवम्बर 25*सऊदी में बड़ा हादसा,मदीना जा रही बस टैंकर से टकराई, उमरा करने गए 42 भारतीयों की मौत।
लखनऊ 18नवम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर राजधानी लखनऊ में अब पत्रकार नहीं है सुरक्षित*