कानपुर देहात28फरवरी26*होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु समस्त जनमानस के लिए दिशा-निर्देश जारी*
*”क्या करें और क्या न करें”*
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु समस्त जनमानस के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किये जाते है-
*”क्या करें और क्या न करें”*
*क्या करें-*
होलिका दहन के समय अग्निसुरक्षा मानकों का पालन करें।
होलिका दहन के लिए ऐसे स्थान का चयन करें जो जलने योग्य वस्तुओं या विद्युत तारों के पास न हो।
होली पर्व पर प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों का प्रयाग करें।
रंगो को आँखों के पास लगाने से बचें।
रासायनिक रंग यदि आंख में जाए तो तुरंत साफ पानी से धोएं एवं डॉक्टर की सलाह लें।
बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाये रखें।
वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।
भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन धीमी गति से चलायें।
*क्या न करें-*
होलिका दहन घनी आबादी के बीच न करें।
होलिका दहन में आतिशबाजी न करें।
होली पर्व पर किसी प्रकार हुड़दंग, मारपीट न करें।
सार्वजनिक स्थानों पर मदीरापान न करें।
नशे की हालत में वाहन न चलायें।
जल की अनावश्यक बर्बादी न करें।
प्लास्टिक / रबर के गुब्बारों का प्रयोग न करें।
केमिकलयुक्त रंग, ग्रीस, पेन्ट या अन्य किसी हानिकारक पदार्थों का प्रयोग न करें।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का प्रदान किया गया डमी चेक*
मथुरा 28 फरवरी 26,*सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रज की होली को बदनाम करने के संबंध में*