कानपुर देहात26जुलाई24*नदियों, तालाबों, पोखरों में मत्स्य आखेट, डोंगी / छोटी नाव व नौकायान के संचालन को अग्रिम आदेश तक प्रतिबन्धित*
जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि संज्ञान में आया है कि जनपद में नदियों, तालाबों, पोखरों में छोटी नाव/डोंगी के द्वारा मत्स्य आखेट, नौकायान के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित होती रहती है। वर्तमान में वर्षा एवं सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत कभी भी अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से जन धन की हानि भी हो सकती है,ऐसी स्थिति में जनपद में स्थित नदियों, तालाबों, पोखरों में डोंगी / छोटी नाव व नौकायान के संचालन को अग्रिम आदेश तक प्रतिबन्धित किया जाता है। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने अधिकारिता क्षेत्र में उपरोक्त का अनुपालन सुनिश्चित करायें।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26 छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती ने किया पूर्णिया के स्कूल-कॉलेज और पार्क का भ्रमण
कानपूर नगर ११ फरवरी २६ * चौबेपुर थाना क्षेत्र के भिण्डुरी के नया पुरवा में गैस सिलेंडर के विस्फोट के सम्बन्ध में
लखनऊ ११फरवरी २६ * “1947 के बाद बनीं मजारें हटेंगी!” KGMU प्रशासन का 28 फरवरी तक अल्टीमेटम