कानपुर देहात24दिसंबर25*जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद की विभिन्न तहसीलों में कंबल वितरण एवं अलाव का निरीक्षण*
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में शीतलहर एवं ठंड के प्रकोप को देखते हुए जनपद की विभिन्न तहसीलों में जरूरतमंद एवं निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरण कराया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर जलाए जा रहे अलावों की व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह कार्य संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों एवं उप जिलाधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रैन बसेरों, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था का जायजा लिया तथा यह सुनिश्चित किया कि ठंड से बचाव हेतु अलाव नियमित रूप से एवं सुरक्षित तरीके से जलाए जा रहे हैं। कंबल वितरण के दौरान अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कंबल वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी हो तथा वास्तविक लाभार्थियों तक सहायता समय से पहुंचे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शीतलहर के दौरान जनसामान्य, विशेषकर वृद्धजनों, असहायों एवं निराश्रित व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने एवं आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव हेतु की जा रही इन व्यवस्थाओं से जरूरतमंद लोगों को राहत मिल रही है तथा जनपद प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ जनहित में कार्य कर रहा है।

More Stories
उन्नाव 18 जनवरी 26**परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 26 विवादित जोड़ो की सकुशल की गयी विदाई*
कौशाम्बी 18 जनवरी 26**आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1253 मरीजों का चिकित्सको द्वारा किया गया उपचार*
कौशाम्बी 18जनवरी 26**युवा और किसान विरोधी है भाजपा सरकार ~ विजय प्रकाश*