कानपुर देहात21दिसम्बर25*विकास खण्ड कार्यालयों में 22 दिसम्बर से पंजीयन शिविर / रोजगार मेले का होगा आयोजन
कानपुर देहात *जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा पुरुष बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 22.12. 2025 से 09.01.2026 तक समस्त विकास खण्डों कानपुर देहात में प्रातः 10:30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी एण्ड फैस्लिटी मैनेजमेन्ट इण्डिया प्रा० लि० नोयडा द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जो न्यूनतम 10 वी0 पास उचाई 168 सेमी० उम्र 19 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा अपने समस्त शैक्षिक दस्तावेजों की कॉपी एवं 02 फोटो के साथ निर्धारित तिथि में अपने विकास खण्ड में प्रतिभाग कर सकते है।उक्त रोजगार मलासा विकास खण्ड में दिनांक 22 दिसम्बर को आयोजित होगा, इसी प्रकार सरवनखेड़ा में 23 को, अमरौधा में 24 को, मैथा में 26 को, रसूलाबाद में 29 को, राजपुर में 05 जनवरी को, डेरापुर में 06 जनवरी को, सन्दलपुर में 07 जनवरी को, झींझक में 08 जनवरी को, अकबरपुर में 09 जनवरी 2026 को आयोजन होगा। उक्त सभी शिविर/रोजगार मेला प्राप्त 10ः30 बजे से होगा।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….