कानपुर देहात15मई24*लोकसभा चुनाव मद्देनजर पुलिस व अर्धसैनिक बल ने किया पैदल मार्च दिलाया सुरक्षा का अहसास।
मूसानगर। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर पुलिस व अर्धसैनिक बल ने किया पैदल मार्च दिलाया सुरक्षा का अहसास। मूसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकसभा चुनाव को देखते हुए थाना क्षेत्र के संवेदनशील अति संवेदनशील गांवों में पुलिस के साथ सी आई एस एफ के जवानों ने पैदल मार्च किया। बुधवार को केंद्रीय अर्धसैनिक बल की एक कंपनी मूसानगर पहुंची।सी आई एस एफ टीम के कमांडर नरेंद्र कुमार के साथ मूसानगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के फत्तेपुर, कस्बा गौसगंज ,मेन बाजार, मुक्ता देवी रोड में पैदल मार्च कर लोगों को कानून व्यवस्था का अहसास कराया। थाना प्रभारी मूसानगर दिनेश गौतम ने लोगों से निडर होकर शांति पूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के इस महा पर्व पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
संवाददाता प्रशांत शर्मा कानपुर देहात यूपीआजतक

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*