March 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस की किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन-सौंपा ज्ञापन

कानपुर देहात12मार्च26*जनपद में 16 मार्च से प्रारंभ होंगी जिला स्तरीय बालक/बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं*

कानपुर देहात12मार्च26*जनपद में 16 मार्च से प्रारंभ होंगी जिला स्तरीय बालक/बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं*

क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि जिला खेल कार्यालय द्वारा वर्ष 2025-26 में जनपद स्तरीय बालक/बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएं 16 मार्च 2026 से प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से आयोजित की जाएंगी।
प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम निम्नानुसार निर्धारित किया गया है— 16 मार्च 2026 – बैडमिंटन प्रतियोगिता (बालक/बालिका), स्थान: स्पोर्ट्स स्टेडियम माती, कानपुर देहात, 16 मार्च 2026 – जूडो प्रतियोगिता (बालक/बालिका), स्थान: सुपर मार्शल आर्ट क्लब, एकेडमी बाढापुर रोड , 17 मार्च 2026 – लम्बी कूद/ऊँची कूद/बालक-बालिका वर्ग, 18 मार्च 2026 – बॉक्सिंग/हॉकी प्रतियोगिता (बालक/बालिका), 19 मार्च 2026 – एथलेटिक्स प्रतियोगिता (बालक/बालिका), स्थान: स्पोर्ट्स स्टेडियम माती, कानपुर देहात।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में जनपद के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी प्रतियोगिताएं निर्धारित स्थानों पर प्रातः 09:00 बजे से आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि खेलों के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने का उद्देश्य है।

Taza Khabar