कानपुर देहात 31 जुलाई 2024 *जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधिगण, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की पहल, बैंकों की सुरक्षा में सुधार के लिए निरीक्षण अभियान का आगाज़
लखीमपुर13 फ़रवरी २६ * शहर का सबसे व्यस्त मार्ग राजापुर इन दिनों जाम के झाम की वजह से बुरी तरह त्रस्त है
बाराबंकी १३ फरवरी २६ * सफदरगंज क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया