कानपुर देहात 25 अप्रैल 25*जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिये निर्देश*
*ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद श्रीवास्तव, विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधिगण बीजेपी से अशोक प्रताप, समाजवादी पार्टी से शेखू खान, बहुजन समाजवादी पार्टी से अरविंद गौतम, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा3मार्च26*पृथक राज्य की मांग को लेकर बांदा के गांवों में अलख जगाएंगे क्रांतिकारी साथी**
बांदा3मार्च26*तिंदवारी में नासा वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार प्रजापति का भव्य स्वागत, युवाओं में दिखा खास उत्साह*
सुल्तानपुर6 मार्च 26*मकरीया बराहिमपुर के प्रांजल पंडित का IAS में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर*