कानपुर देहात 05 सितंबर 2024 *मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में अपर जिलाधिकरी प्रशासन ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक ।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा मतदेय स्थलों के संबंध में विभिन्न सुझावों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए गए। बैठक में समाजवादी पार्टी से डा0 नरेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, बहुजन समाज पार्टी से युवराज सिंह, सीपीआई से राम औतार भारती, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला व अन्य सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
मथुरा 6 अप्रैल 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मलूक पीठ का निरीक्षण*
अयोध्या 6 अप्रैल 26*पूर्व भाजपा विधायक रामदेव आचार्य की 79वी जयंती पर रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन
बांदा6अप्रैल26* बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान, बसपा ने की मुआवजे की मांग