January 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात 02 सितम्बर25*संकल्प ’’ हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन योजनान्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

कानपुर देहात 02 सितम्बर25*संकल्प ’’ हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन योजनान्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

कानपुर देहात 02 सितम्बर25*संकल्प ’’ हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन योजनान्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार व जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन में एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व मे ‘‘संकल्प’’ हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अन्तर्गत सितम्बर माह में 10 दिवसीय (दिनांक 02.09.2025 से 12.09.2025) विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसके क्रम में आज दिनांक 02.09.2025 को विकास खण्ड अकबरपुर के सभागार व जिला अस्पताल में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ़ वूमेन द्वारा विशेष अभियान चलाकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास में वृद्धि तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी, साथ ही सामाजिक नीतियों से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाये जाने की विस्तृत जानकारी दी गयी है साथ ही अभियान के प्रमुख उद्देश्य के बारे में महिलाओं को किसी कार्य को करने की योग्यता शक्ति या सामर्थ्य की सभी नीतियों कानूनों व क्षमता निर्माण हेतु महिला-केंद्रित योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी दी गयी है। कार्यक्रम मे जेंडर स्पेशलिस्ट निधि यादव द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित महिला हेल्प लाईन व महिलाओं/बालिकाओं से सम्बंधित कानून व योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, टोल फ्री नं0 1098,181,1076,112,108,1090 आदि के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सहायक पंचायत अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से ब्लॉक समन्वयक, ब्लॉक मिशन समन्वयक, महिला कल्याण विभाग से जिला मिशन समन्वयक, जेंडर स्पेशलिस्ट, समूह की महिलायें आदि उपस्थित रही।

Taza Khabar