कानपुर 3 फरवरी 26 * शादी के 3 महीने बाद ही पति ने पत्नी को उतारा मौत के। …
कानपुर: प्रेम विवाह का खूनी अंत, शादी के 3 महीने बाद ही पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
कानपुर (पनकी): शहर के पनकी थानाक्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ रतनपुर स्थित रामगंगा एंक्लेव में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह शादी महज तीन महीने पहले ही प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है।
फेसबुक पर प्यार और फिर शादी
मृतका दीपिका सैनी (26) की जिंदगी में उथल-पुथल का सिलसिला काफी समय से जारी था। दीपिका की पहली शादी 2018 में खालिद नामक युवक से हुई थी, जिससे उसके दो बेटे हैं। जनवरी 2025 में पहले पति से अलगाव होने के बाद दीपिका एक फैक्ट्री में काम करने लगी। यहीं उसकी मुलाकात शोएब उर्फ सौरभ दुबे से हुई। फेसबुक से शुरू हुई यह दोस्ती प्यार में बदली और अक्टूबर 2025 में दोनों ने लव मैरिज कर ली।
सुबह हुआ विवाद, शाम को मिला शव
पड़ोसियों के अनुसार, शनिवार सुबह से ही दंपति के बीच तीखी बहस और मारपीट हो रही थी। जब काफी देर तक फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। परिजनों को सूचना दी गई, और जब भाई आयुष मौके पर पहुँचा तो आरोपी शोएब बाहर ही खड़ा था।
आरोपी ने परिजनों को गुमराह करने के लिए कहा कि छोटे बच्चे ने अंदर से कुंडी लगा ली है।जब दरवाजा तोड़ा गया, तो दीपिका का शव बिस्तर पर बेधड़क पड़ा था और उसके गले पर चोट के गहरे निशान थे। मौका देखते ही आरोपी शोएब फरार हो गया।
मासूम के सामने मां की हत्या
इस पूरी घटना के दौरान दीपिका का डेढ़ साल का छोटा बेटा घर के अंदर ही था। बड़ा बेटा अपने ननिहाल गया हुआ था, जिसके चलते उसकी जान बच गई। परिजनों का आरोप है कि शोएब ने विवाद के बाद गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

More Stories
तमिलनाडु 9 फ़रवरी 26*🏵️इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर*’नमाज हर दिन अदा नहीं कर सकते’
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26**बिठूर में नवजात की मौत पर बड़ा एक्शन*
बाँदा 9 फ़रवरी 26**भक्तिमयी हुई शम्भूनगर की गलियां, भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का आगाज*