कानपुर 18 मार्च *वूमेन इन्टरप्रेन्योर कमेटी द्वारा राइज अप 2023 बिजनेस वुमेन एक्सपो का मुख्य अतिथि माननीय श्री अरविन्द सिंह, आई.ए.एस. द्वारा उद्घाटन
मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश की वुमेन इन्टरप्रेन्योर कमेटी द्वारा राइज अप 2023 बिजनेस वुमेन एक्सपो के अन्तर्गत कानपुर की महिला उद्यमियों के उत्पाद एवं सेवाओं की भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन आज दिनांक 18.03.2023 को अपराह्न 12:20 बजे मुख्य अतिथि माननीय श्री अरविन्द सिंह, आई.ए.एस. उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया। श्री अरविन्द सिंह जी ने राइज अप 2023 बिजनेस वुमेन एक्सपो के प्रत्येक स्टाल का मुआयना किया एवं उनके उत्पाद, वस्तुओं और उनके सेवाओं में जानकारी ली कि वे उत्पाद को कहॉ से तैयार करवाती है, उनकी मार्केटिंग कैसे करती है। इसके अलावा उन्होने फूडकोर्ट के सभी खाने-पीने वाले चीजों को देखा और उनकी तारीफ भी की, जिससे महिला उद्यमियों को उत्साहवर्धन हुआ।
इस अवसर पर मर्चेन्ट्स चैम्बर के अध्यक्ष- श्री अतुल कानोडिया ने बताया कि इस प्रदर्शिनी का उद्देश्य कानपुर नगर की महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना है तथा उनके द्वारा बनाई गई वस्तुओं और सेवाओं के प्रति मार्केट अवेयरनेस लाना है। इसके अलावा 5 महिला उद्यमियों जिन्होंने स्वयं की मेहनत से खुद की एक पहचान बनाई है, जिनमें वुमेन इन्टरप्रेन्योर कमेटी की एडवाइजर- डॉ आरती गुप्ता, चेयरपर्सन – मानसी लोहिया, वाइस चेयरपर्सन-साक्षी भरतिया, राइज अप 2023 की इवेन्ट चेयर – प्रिया रहेजा एवं वुमेन इन्टरप्रेन्योर कमेटी की सदस्य – श्रीमती सीमा लाहोटी है, जिनके माध्यम से दूसरी महिला उद्यमियों को इंस्पायर करने का मौका मिलेगा। इस राइज अप 2023 बिजनेस वुमेन एक्सपो में 70 महिला उद्यमियों ने अपने उत्पाद, वस्तुओं एवं सेवाओं के स्टाल लगाये है। यह प्रदर्शिनी दिनांक 19.03.2023 को भी लगेगी, जिसका समय प्रातः 11:00 से सायं 06:00 बजे तक के लिये है।
इस अवसर पर कानपुर स्नातक खण्ड के एम.एल.सी. अरूण पाठक जी ने शिरकत की तथा सभी स्टालों पर अपना बहुमूल्य समय देकर महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सर्वश्री सुधीन्द्र जैन, बी. के. लाहोटी, अनिल अग्रवाल, मुकुल टण्डन, विजय पाण्डे, श्याम मेहरोत्रा, डॉ. अवध दुबे, आर. के. अग्रवाल, मनु अग्रवाल, डॉ. जय प्रकाश, कमल रहेजा, चिन्मय पाठक, श्रीमती ऋचा अग्रवाल एवं चैम्बर के सचिव- महेन्द्र नाथ मोदी के अतिरिक्त बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य उद्योगपति, व्यवसायी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
लखनऊ18अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या18अक्टूबर25*दीपोत्सव में बनेगा विश्व रिकार्ड; 26 लाख से अधिक दीयों से जगमग होगी रामनगरी, 2,100 वेदाचार्य करेंगे महाआरती।
मथुरा18अक्टूबर25*मिशन शक्ति 5.0 नौहझील थाना टीम ने छात्राओं को किया जागरूक