February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया9जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर औरैया की खास खबरें

औरैया9जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर औरैया की खास खबरें

औरैया9जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर औरैया की खास खबरें

[09/07, 9:06 pm] Vinod Yadaw Auraiya: *पंचनद धाम पर यमुना नदी का बढ़ने लगा जल स्तर*

*अजीतमल,औरैया।* संपूर्ण राष्ट्र में एकमात्र धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक पांच पवित्र यमुना, चंबल, सिंध, पहूज और कुंवारी नदियों के महासंगम पंचनद धाम क्षेत्र में यमुना नदी में बाढ़ का पानी आ जाने से बाढ़ की स्थिति दिखाई देने लगी ही जिससे नदी तट पर सब्जी की खेती करने वाले लोगों में अचानक आज रात्रि से भगदड़ मच गई जिससे उन्होंने अपनी-अपनी सब्जियों को बाढ़ के आने से पहले ही तोड़ना प्रारंभ कर दिया जो रात भर सिलसिला जारी रहा वहीं नदी में रात्रि से जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का मंजर दिखाई देने लगा है आशा है कि जाती है कि विगत वर्ष बाढ़ न आने के कारण इस वर्ष बाढ़ विकराल रूप धारण कर सकती है। बताते चले की संपूर्ण देश में पवित्र पांच नदियों के महासंगम पंचनद धाम तीर्थ क्षेत्र में यमुना नदी में विगत दिनों सिंध नदी का कुछ पानी आने से जलस्तर बढ़ गया था लेकिन रात्रि से ही यमुना नदी में तेजी से चल स्तर बढ़ने लगा जो लगातार अभी तक जारी है जिससे यमुना नदी तट पर सब्जी की खेती करने वालों में अफरा तफरी मच गई और उन्होंने रात्रि से ही अपनी अपनी सब्जियां आनन फानन में तोड़ना शुरू कर दिया और आशा यह जताई जाती है कि विगत वर्ष बाढ़ न आने के कारण इस वर्ष बढ़ विकराल रूप धारण कर सकती है जिसके लिए सरकार और प्रशासन ने कमर भी कसना शुरू कर दी है।
[09/07, 10:00 pm] Vinod Yadaw Auraiya: दूसरे दिन भी अतिक्रमणकारियो पर गरजा बाबा का बुलडोजर

फोटो= व्यापारी से बात करते अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल

औरैया। शहर काे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दूसरे दिन मंगलवार को भी तहसील, पीडब्ल्यूडी व नगर पालिका परिषद ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर उतरे अधिकारियो ने सुभाष चौक से लेकर यमुना मार्ग पर पहुंचकर सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाए। अतिक्रमण न हटाने वाले को सख्त चेतावनी दी।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल सफाई कर्मियों व अधिकारियों की टीम लेकर दोपहर सुभाष चौक पहुंचे। जेसीबी व ट्रैक्टर साथ लेकर सुभाष चौक होते हुए रोडबेज स्टेंड, यमुना रोड तक अतिक्रमण हटवाया गया। टीम को देखते ही दुकानदारों ने खुद से कब्जे हटाने शुरू कर दिए।
माइक से हो रहे एनाउंसमेंट के बीच बाजार से लेकर मुख्य मार्गों पर खलबली रही। हिदायत के दौर के बीच अचानक चले अभियान को लेकर अधिकारी सख्त दिखे और चेतावनी दी कि यदि किसी भी ने सड़क पर कूड़ा कचरा फेका तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अतिक्रमण हटा रही टीम के साथ सदर कोतवाली की पुलिस के साथ नगर पालिका कर्मी समेत तमाम अधिकारी मौजूद। सड़क पर जहां तहां मिले अतिक्रमण को लेकर जेसीबी का प्रयोग भी किया गया। इस बीच अतिक्रमण की जद में रखे मिले सामान को पालिका कर्मचारियों ने ट्रैक्टर पर लादकर पालिका परिसर में रखवा दिया। अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने अतिक्रमण कारियों से सख्त लहजे में चेतावनी दी है, और कहा कि सभी लोग अपने-अपने अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटा लें। अभियान के दौरान पाए गए अतिक्रमण के सामान को पालिका प्रशासन जब्त करने के साथ संबंधित अतिक्रमण कारी पर जुर्माना भी लगा सकती है।

Taza Khabar