औरैया7जुलाई24*चौबीस घंटे से ठप पचास गांव की बिजली*
*जरा सी बारिश होने पर सब स्टेशन की मशीनों पर टपकता है पानी*
*घटिया निर्माण की मुसीबत को झेल रही जनता*
*कंचौसी,औरैया।* दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई हैं। हालात यह की कंचौसी विद्युत सब स्टेशन की छत टपकने से मशीनों पर पानी गिर रहा हैं।जिससे 24 घंटे से इलाके की बिजली सप्लाई बाधित है।आलम यह है कि हर साल बारिश के समय कंचौसी में यह समस्या खड़ी हो जाती है।फिर भी बिजली विभाग के आला अधिकारी जिम्मेदारी से कन्नी काट रहे हैं।
कंचौसी विद्युत सब स्टेशन की बिल्डिंग का घटिया निर्माण संबंधित ठेकेदार द्वारा सालों पहले कराए गया।जिससे प्रत्येक साल ज़रा सी बारिश होने पर पानी कंट्रोल रूम की मशीनों पर टपक़ने लगता हैं।जिससे नमी और पानी के कारण तकनीकी खराबी और जम्फर उड़ने की घटना से बिजली सप्लाई सप्लाई ठप है। कंचौसी इलाके की मेन लाइन में फाल्ट और सब स्टेशन की छत से टपकते पानी से विद्युत आपूर्ति बीते चौबीस घंटों से बाधित है। हालाकि जिम्मेदार जूनियर इंजिनियर और स्टाफ की टीम लगातार सप्लाई बहाल करने में जुटी हुई है।पानी के कारण असफल है। उधर इलाके के लोगों ने विद्युत सब स्टेशन का घटिया निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार और कार्यदाई संस्था की जांच करवाके निर्माण लागत की वसूली करने की मांग की है। दूसरे दिन तक सप्लाई बाधित होने से कंचौसी कस्बा,कंचौसी गांव, जमौली, चमरूआ, प्रतापुर, दोही, प्रसाद पुरवा, घसा पुरवा, डिकियापुर और असेनी मुख्य पावर हाउस से जुड़े नोगवा, सुंदरपुर, विजई पुरवा, लछियामऊ, बत्ताह, कस्बा स्थित पुरवा महिपाल आदि तमाम गांवो की विद्युत आपूर्ति पानी के कारण लगातार बाधित चल रही हैं। जिससे लोग जरूरी कामकाज पेयजल, आटा चक्की और मोबाइल चार्जिग की समस्या से जूझ रहे हैं। जेई सतीश जायसवाल ने बताया कि सब स्टेशन से सप्लाई चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार14फरवरी26* पूर्णिया का 256वां स्थापना दिवस: का डीएम और आईजी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया आगाज़
बाँदा 14 फ़रवरी 26*संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना चिल्ला में किया गया तथा थाना चिल्ला का निरीक्षण भी किया गयाl
उन्नाव 14 फ़रवरी 26*खबर उन्नाव से है जहाँ आज 14 फरवरी जिसको काला दिवस मनाया गया,