औरैया7अक्टूबर*दबंगों ने घर का निकाह किया बंद दे रहे धमकी*
*औरैया।* थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम पुरवा फकीरे निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार को मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को पुनः शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने कहा है कि गांव के ही नामजद दबंगों ने उसके घर के सामने शौचालय बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। जिससे उसे आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। विरोध करने पर दबंग विपक्षी उसे जानमाल की धमकी देते हैं। जिससे वह काफी भयभीत है। इसके अलावा पीड़ित ने लेखपाल को विपक्षीगणों से सांठगांठ करने व मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के ग्राम पुरवा फकीरे निवासी विकास सिंह पुत्र बन्नाम सिंह ने गुरुवार को मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है , कि उसके घर के सामने उसके गांव के ही पड़ोसी चार नामजद दबंगों ने जबरन शौचालय बना लिया है। जिसके चलते उसका निकास बंद हो गया है। पीड़ित को दूसरे की जगह से निकलने को मजबूर होना पड़ता है। जब वह इसका विरोध करता है , तो दबंग लोग जान से मारने की धमकी देते हैं। इसी के चलते हुए काफी भयभीत है। प्रार्थी को हमेशा जान माल का खतरा बना रहता है। इससे पूर्व भी पीड़ित जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दे चुका है , लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल विपक्षीगण से पैसे लेकर सांठगांठ करके हमेशा गलत रिपोर्ट देता है। जिसके कारण थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। ऐसी स्थिति में पीड़ित के दरवाजे को अतिशीघ्र खुलवाया जाए। जिससे उसे एवं उसके वृद्ध माता-पिता को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पीड़ित ने जिला अधिकारी से उक्त मामले की जांच कर विपक्षीगणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है।
More Stories
मिर्जापुर21जुलाई25 *पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ सपा का हल्ला बोल*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन*
मिर्जापुर: 20जुलाई 25 *प्रशिक्षणार्थीयो के वाहिनी आगमन पर स्वागत*
मिर्जापुर: 21जुलाई 25 *एफ०एस०डी०एo ने छापामार कार्यवाही कर जॉच हेतु नमूना सग्रह किया*