औरैया30सितम्बर*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा एमडीएम खाद्यान्न हेतु सौंपा ज्ञापन*
*ककोर,औरैया।* राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला महामंत्री पंकज तिवारी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी महोदया तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया को खाद्यान्न आपूर्ति हेतु ज्ञापन सौंपा।
अवगत हो कि 24 अगस्त से पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा 1 सितंबर से प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन प्रारम्भ हैं जबकि अभी तक विद्यालयों में शासन द्वारा खाद्यान्न नहीं भेजा गया है जिससे प्रधानाध्यापकों के समक्ष भोजन बनवाने में समस्या आ रही है। संगठन ने इस समस्या के सम्बंध में ए डी एम रेखा एस चौहान तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्दना राम इकबाल यादव के समक्ष समस्या रखी।बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्या का निराकरण होगा।इस अवसर पर जिला संरक्षक श्रीओम चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष सहार गौरव सक्सेना,अतुल त्रिपाठी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

More Stories
अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]*
लखनऊ 7 मार्च 26*वन विभाग में हरियाली के नाम पर खेल! कागज़ों में लाखों पौधे* , *ज़मीन पर सूखा सच*
भोपाल 7 मार्च 26*डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने दी जान