ब्रेकिंग न्यूज़
औरैया30सितम्बर23*छठवें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सम्पूर्ण पोषण गतिविधि का आयोजन किया गया।
दिव्यापुर औरैयाआज छठवें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सम्पूर्ण पोषण गतिविधि का आयोजन आगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी के द्वारा किया गया। जिसमे मिलेटस यानी श्री अन्न अर्थात मोटा अनाज के बारे में पोषण रंगोली के माध्यम से दर्शाया गया । गतिविधि में हर माह होने वाली वित्त पोषित गतिविधि का डेमो भी दिखाया गया जिसमे प्रथम गतिविधि पोषण पोटली गर्भवती की चौरंगी थाली , दूसरी गतिविधि में 6 माह पूर्ण कर चुके बच्चे को अन्नप्राशन संस्कार, तीसरी गतिविधि में हैंड वाश जागरूकता जिसमे स्लोगन Suman K के द्वारा किए जाने वाले स्टेप के बारे में दर्शाया।
चौथी गतिविधि सुपोषण दिवस जिसमे मटकों और doll ke माध्यम से सैम मैम और सामान्य की पहचान बताई गई । पोषाहार से निर्मित व्यजनों का प्रदर्शन भी किया गया । सहजन से बनने वाले आचार चूरन सब्जी लड्डू इत्यादि के बारे में बताया। पोषण वाटिका और किचेन गार्डन के महत्व को बताया।पोषण के पांच सूत्र 1000 दिन पोषण के , डायरिया प्रबंधन, अनीमिया की रोकथाम, पौष्टिक आहार, सफाई एवं स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। किशोरी बालिकाओं को फोलिक एसिड एवं कैल्शियम की गोली लेने को बताया और माहवारी में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को बताया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाओ ,किशोरी बालिका, 3से 6 वर्ष के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सहायिका माधुरी ने बच्चो को प्रतिदिन आगनवाड़ी केंद्र पर बच्चो को भेजने का निवेदन अभिभावकों से कियारिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*
कौशाम्बी 11 मार्च 26*पूर्व विधायक का हुआ निधन उनके आवास पहुंचे पूर्व सांसद समेत तमाम लोग*
बांदा11मार्च 26*गांव,गांव पांव,पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मिल रहा जन समर्थन**