औरैया29नवम्बर*समूह की महिलाओं को वैक्सीन के लिए किया प्रेरित*
*बिधूना औरैया।* रविवार को ब्लॉक सभागार में महिला मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में समूह की महिलाओं को जहां भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शासन की योजनाओं से सम्बन्धित प्रपत्र भी बितरित किये गये। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान ने कहा भाजपा सरकार ने जहाँ बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया है, वही महिला सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। कहा कि भाजपा सरकार में सभी का सम्मान सुरक्षित है, और गुंडे जेलों में हैं या फिर प्रदेश छोडकर भाग रहे है। आगे कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की भारी बहुमत की सरकार बनेगी, और विरोधी दलों का सफाया हो जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार के साढे चार वर्ष के कार्यकाल की उपलबब्धियां बतायी।
इस अवसर पर सुलोचना प्रजापति , निर्मला सिंह चौहान , मंडल अध्यक्ष सविता राजावत , जिला उपाध्यक्ष प्रेमलता ,मयंक यादव , बीपीएम नीलकमल , अर्पित सिंह ,आदि मौजूद थे।

More Stories
भागलपुर7 मार्च 26*हुसैनाबाद पन्ना मिल रॉड में अफ्तार के दावत का इंतेजाम नौजवान के तरफ से किया
भागलपुर 7 मार्च 26*प्रेम प्रसंग में घटित डर हत्याकांड में सफल उद्वेदन एक महिला सहित पांच अपराधी गिरफ्तार*
भागलपुर 7 मार्च 26*ईंट-पत्थर से हमला व फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद*