औरैया29जुलाई*युवक को तमंचा मारकर किया घायल, रुपये व मोबाइल लेकर भागे बदमाश, पुलिस जांच में जुटी*
*फफूंँद,औरैया।* थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर में स्थित माता मंगलाकाली मन्दिर के पास में बीती रात्रि खेतों पर लगी समर पर लेटे युवक के साथ मे बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचा मार कर घायल कर दिया तथा 5000 हजार रुपये व मोबाइल लूट कर भाग गये। सूचना पर पहुचे थानाध्यक्ष व सीओ ने जांच पड़ताल कर युवको की तलाश शुरू की।
थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी सत्यम दुबे पुत्र इंद्र दत्त दुबे के खेत सल्लहापुर मार्ग पर स्थित मंगलाकाली मंदिर के पास में स्थित है। खेतो पर ही समर लगी हुई है। बीती रात्रि समर पर सत्यम दुबे लेटे थे। तभी एक अपाछे सफेद कलर की बाइक पर सवार होकर तीन युवक जो मुह में कपड़ा लपेटे थे। आये और समर के आस पास घूमने लगें। आहट सुनकर सत्यम ने जब टार्च की रोशनी युवको पर मारी तो तीनो युवको ने सत्यम को दबोच लिया और तमंचा लगाकर 5000 हजार रुपये व मोबाइक छीन कर बट मार कर भाग गये। युवक ने पूरी घटना जब घर पर आकर बताई तो तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थानाध्यक्ष राकेश शर्मा व सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार पहुचे और घटना की जांच पड़ताल की। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी। घटना स्थल पर गया था। युवको की तलाश की जा रही है। अभी तक तहरीर नही मिली है।

More Stories
जोधपुर २८ फरवरी २६ * चोखा में फाग उत्सव की धूम: प्रभुजनों संग फूलों की होली, भजनों और नृत्य से गूंजा वातावरण
मथुरा 28 फरवरी 26*क्षेत्राधिकार सदर मथुरा द्वारा रंग भरनी एकादशी में वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गस्त*
मथुरा 28 फरवरी 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*