March 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया29जनवरी*जिलाधिकारी एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैत्री मैच का आयोजन।

औरैया29जनवरी*जिलाधिकारी एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैत्री मैच का आयोजन।

औरैया29जनवरी*जिलाधिकारी एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैत्री मैच का आयोजन।

देवकली महोत्सव 2023 के दूसरे दिन रविवार को तिलक स्टेडियम ग्राउंड पर जिलाधिकारी एकादश और पत्रकार एकादश के बीच टी ट्वेंटी मैत्री में का आयोजन किया गया।इस मैत्री मैच का शुभारंभ जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने फीता काट कर किया।उसके बाद जिलाधिकारी एकादश के कप्तान जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व पत्रकार एकादश के कप्तान गौरव श्रीवास्तव से टीमों का परिचय प्राप्त किया।मैच में टॉस पत्रकार एकादश ने जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।जिलाधिकारी एकादश की टीम से जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व एसपी चारू निगम ने ओपनिंग की।जिलाधिकारी एकादश की ओर से भूपेंद्र ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 43 रन का योगदान दिया।जबकि चित्रेश ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की।जिलाधिकारी एकादश ने 20 ओवर में 179 रन बनाकर 180 रन का लक्ष्य रखा।पत्रकार एकादश की ओर से लक्ष्य का पीछा करने उतरे संदीप राठौर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए,जबकि आरिफ खान ने 30 रन का योगदान दिया।पत्रकार एकादश टीम 19.2 ओवर में 161 पर सिमट गई,और जिलाधिकारी इलेवन 18 रन से विजई घोषित हुई।जिला जज ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान की।जबकि विजेता टीम के कप्तान जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को जिला जज ने विजेता ट्राफी दी।जिला जज ने कहा कि दोनों टीमों ने बहुत अच्छा मैत्री मैच खिला और इस तरह का आयोजन होते रहने चाहिए।वहीं जिलाधिकारी ने कहा सद्भावना पूर्ण मैत्री मैच का आयोजन होते रहना चाहिए ।यह मैच खेल भावना से खेला गया जिसका सभी ने आनंद उठाया। वहीं उपविजेता टीम की ट्राफी कप्तान गौरव श्रीवास्तव को दी गई।मैच को देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Taza Khabar