औरैया28मई*भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य ने भक्त प्रह्लाद प्रसंग किया बखान*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी कस्बा क्षेत्र के गांव घसा का पुरवा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भक्त प्रह्लाद प्रसंग का बखान किया गया। इसमें कथा व्यास राधा शास्त्री ने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है, वह जीवन भर उसका ही अनुसरण करता है। बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। व्यास ने आगे कहा कि माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव जी को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें 36 हजार वर्ष तक राज्य भोगने का वरदान प्राप्त हुआ था। ऐसी कई मिसालें हैं, जिससे सीख लेने की जरूरत है। इस मौके पर संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये।

More Stories
पूर्णिया बिहार13जनवरी26*बेशर्मी की हद पार कर गया: गैंग रेप कांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार: पुलिस अधीक्षक
अयोध्या 13 जनवरी 26*गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग सुविधा,दो स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बनीं बीसी सखी
अयोध्या 13जनवरी26*रुदौली ब्लॉक परिसर में 36 दिव्यांगों को वितरित की गई ट्राई साइकिल