June 21, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया28अगस्त24*बहुत ही धूमधाम से निकली गोगाजी की विशाल भव्य शोभायात्रा।

औरैया28अगस्त24*बहुत ही धूमधाम से निकली गोगाजी की विशाल भव्य शोभायात्रा।

औरैया28अगस्त24*बहुत ही धूमधाम से निकली गोगाजी की विशाल भव्य शोभायात्रा।

बाहर से आये कलाकारों ने मनमोहक झांकिया प्रस्तुत कर खूब लुभाया भक्तो का मन।

प्रत्येक वर्ष भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी को निकली जाती जाहरवीर गोगा जी महराज की विशाल भव्य शोभायात्रा।

बिधूना: ख़बर बिधूना से है जहां आज शहर के पुराने बिधूना स्थित मंदिर से महायोगी गुरु गोरखनाथ जाहरवीर गोगा जी ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को गोगाजी (जाहरवीर बाबा) की गाजे बाजे के साथ बहुत ही भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विष्णु अग्रवाल ने पूजा अर्चना व आरती कर किया। तो वही शोभायात्रा में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं क्षेत्रीय विधायका रेखा वर्मा का भी फूल माला पहनाकर उनका भी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां व कई बैंड सुन्दरता व चार चांद लगा रहे थे। शोभायात्रा में साथ चल रही बाबा जी की पालकी का जिला पंचायत सदस्य कल्लू यादव व भूरे यादव तथा गिरीश यादव ने अपने निज निवास पर पूजा आरती उतार कर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शहर में शोभायात्रा को लेकर पुलिस द्वारा कई पुख्ता सख्त इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा में कस्बा समेत दूरदराज स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। श्रद्धालु जहारवीर गोगा महाराज का ध्वज अपने कंधों पर लेकर उनके जयकारे लगाते चल रहे थे। देर शाम तक शोभायात्रा की शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए रठगांव स्थित गोगामेड़ी धाम पहुंची। शोभायात्रा में बाहर से आये डीजे पर चल रहे भक्ति गीतों पर भक्त मस्ती में जमकर थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में महाकाल,भस्म आरती सहित दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रहीं। तो वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिधूना पुलिस द्वारा सख्त पुख्ता इंतजाम किए गए जिन पर स्वयं बिधूना सीओ अपनी निगरानी बनाए हुऐ थे।
इस मौके पर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विष्णु अग्रवाल, बिधूना विधायका रेखा वर्मा,ट्रस्ट के संरक्षक शिवनारायण अग्रवाल, रामपाल यादव (प्रधान जी), सुधा चौहान, माला चुनमुन गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कल्लू यादव,भूरे यादव, छत्रपाल वर्मा,विकास गुप्ता,नीरज गुप्ता, दीपक गुप्ता, खलीफा यादव, गिरीश यादव, रोहित गुप्ता,अतुल गुप्ता, पंकज गुप्ता,अंकुर गुप्ता,पवन गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनमोल गुप्ता (अन्नू), प्रज्जवल गुप्ता,क्षितिज यादव, डम्पी यादव, अमित गुप्ता(डल्लू), उत्कर्ष सक्सेना, रजत गुप्ता, हर्ष गुप्ता, सचिन गुप्ता, सहित भारी संख्या में सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- अंकुर गुप्ता

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.