औरैया26मई*बाबा ब्रम्हदेव मंदिर को जाने वाली सड़क खस्ताहाल।
कई बार शासन प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन शासन-प्रशासन बेखबर।
शाश्वत टाइम्स नगर संवाददाता विपिन गुप्ता कंचौसी औरैया उत्तर प्रदेश।
जमौली ब्रम्हदेव मंदिर को जाने वाली सड़क की हालत खस्ताहाल पड़ी है। स्थानीय लोगों ने कई बार शासन प्रशासन से शिकायत की लेकिन अधिकारियों ने अनसुनी कर दी। गड्ढें में सड़क या सड़क में गड्ढा तब्दील राहगीरों को समझ में ही नही आता अक्सर रोड पर चलने वाले वाहन को कठिनाई भरा सफर लगता है। संबंधित अधिकारियों को समझ में ही नहीं आ रहा है। रसूलाबाद, झींझक, लहारापुर, कंचौसी, दिबियापुर, मुख्यालय ककोर, औरैया, अछल्दा आदि जगहों को जाने वाला जमौली ब्रम्हदेव मंदिर संपर्क मार्ग जर्जर अवस्था में तब्दील हो चुका है, और गड्ढों में जलभराव बना रहता है। आए दिन राहगीर, मंदिर पर आने वाले भक्त टकराकर गिर कर घायल हो जाते हैं। यह संपर्क मार्ग लोगों व भक्तों के लिए परेशानी का शबब बना हुआ है। मंजुल गुप्ता, हर्षित गुप्ता, गोपी चंद्र, रामकुमार गुप्ता, बीरेंद्र गुप्ता, शिवम पांडे, अनुरुद्ध दुबे, सरस पंडित, आदि लोगों ने डीएम, पीडब्ल्यू विभाग के संबंधित अधिकारियों से सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*