March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया25दिसम्बर*अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति की जयंती*

औरैया25दिसम्बर*अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति की जयंती*

औरैया25दिसम्बर*अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति की जयंती*

*बार एसोसिएशन चुनाव में जीत दर्ज कराने पर किया गया स्वागत समारोह*

*औरैया।* अखिल भारतीय मैथिल विश्वकर्मा महासभा के पदाधिकारियों ने शनिवार 25 दिसंबर क्रिसमस डे के अवसर पर दिबियापुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान बार एसोसिएशन चुनाव में जीत दर्ज कराने पर अधिवक्ता का स्वागत सम्मान समारोह भी किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।
अखिल भारतीय मैथिल शर्मा विश्वकर्मा महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा व जिला महासचिव अवधेश शर्मा के नेतृत्व में स्थानी दिबियापुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती धूमधाम पूर्वक मनाई गई। मौजूद पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा व महासचिव अवधेश शर्मा पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी पूर्व राष्ट्रपति के आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए अपने- अपने वक्तव्य दिए हैं। इसके साथ ही अभी हाल ही में हुए बार एसोसिएशन चुनाव में एडवोकेट अंकित शर्मा द्वारा कनिष्ठ सदस्य पद पर बड़े अंतराल से जीत दर्ज कराने पर पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। अंकित शर्मा ने कहा कि वह समाज का हित चिंतन सर्वोपरि समझते हैं, तथा समाज के हर दबे कुचले व्यक्ति की आवाज उठाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। आगे उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान कराएं, क्योंकि शिक्षा से ही उत्थान व विकास संभव है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के महत्व को समझते हुए बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर जागरूक करते हुए उच्च कोटि की शिक्षा दिलाएं। जिससे समाज का भला हो सके। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से शर्मा विश्वकर्मा समाज की सर्वमान्य नेता ओम प्रकाश ओझा, भानु विश्वकर्मा, सुबोध कुमार ओझा जिला अध्यक्ष विश्वकर्मा ब्रिगेड औरैया, हरिशंकर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, पप्पू शर्मा, मोहन शर्मा, अनिल शर्मा, रामचंद्र शर्मा, उमाशंकर, प्रेमचंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, सोनू शर्मा, ब्रह्म सिंह कुशवाह, श्याम बाबू, अनिल शर्मा व अनुज शर्मा आदि लोग शामिल रहे।

Taza Khabar