April 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया21फरवरी*यूपीआजतक न्यूज से औरैया की कुछ प्रमुख खबरे

औरैया21फरवरी*यूपीआजतक न्यूज से औरैया की कुछ प्रमुख खबरे

*बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे पड़ा मिला सिपाही*

*औरैया।* काली मिट्टी उन्नाव में तैनात है सिपाही संजय चौधरी (42) पुत्र रमेश चंद्र चौधरी कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर का रहने वाला है। उसकी औरैया के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में ससुराल है। सोमवार की शाम लगभग पांच बजे मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को किसी के बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाकर 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कपड़ों की तलाशी में पुलिस को कुछ कागज मिले। जिसमें पुलिस ट्रेनिंग सेंटर उन्नाव के प्रधानाचार्य के नाम एक पत्र मिला। जिसमें उसने अपनी पत्नी प्रियंका से पीडि़त होने की पूरी जानकारी लिखते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जिसमें बताया कि उसकी शादी 2003 में हुई थी। शादी के बाद से उसकी पत्नी अपने मायके वालों के कहे अनुसार ही चलती है। उसने अपने बड़े भाई को सारे आभूषण दे दिए हैं। वहीं एक भाई मास्टर है। उसको एक लाख रुपया दे दिया है। पत्र में बताया कि पत्नी के नाम उसने एक प्लाट भी खरीदा हुआ है। इसके बाद भी उसकी पत्नी उसकी बूढ़ी मां, भाई व बहनों का कोई ध्यान नहीं रखती है। पत्र में यह भी बताया है कि उसकी दो लाख रुपये की फिक्स डिपोजिट के कागज भी उसकी पत्नी के पास ही हैं। लिखा है कि जिसकी वजह से मैं बहुत परेशान हूं और अब अपना शरीर त्याग रहा हूं। अस्पताल से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि बेहोशी की हालत में मिला सिपाही की जेब से उन्नाव के ट्रेनिंग सेंटर के प्रधानाचार्य के नाम लिखा प्रार्थना पत्र मिला है। जिससे प्रतीत होता है कि वह सिपाही है और संभवता ट्रेनिंग सेंटर में पढ़ाने का काम करता है। फिलहाल सभी बिंदुओं की जानकारी की जा रही है। जांच के आधार पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
[21/02, 8:35 PM] Ram Prakash Sharma: *कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल*

*औरैया।* कानपुर देहात जिले के थाना मंगलपुर के गांव दशहरी निवासी कमल सिंह सेंगर (45) पुत्र छोटे सिंह सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े पांच बजे बाइक से दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव अजनपुर जा रहे थे। अस्पताल में भर्ती घायल ने बताया कि वह रामलीला में रावण का पाठ करता है। उसी के लिए अजनपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा है। बताया कि जैसे ही वह रहटपुर्वा गांव के सामने स्थित मामा होटल के पास बाइक से सड़क पार करने लगा। तभी कानपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने जबरजस्त टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था। जिससे उसके सिर में ज्यादा चोट लगने से बच गई लेकिन टक्कर के बाद बाइक सवार का दाहिना पैर कार के पहिए के नीचे आने से बुरी तरह से क्षति-विक्षत हो गया। उधर टक्कर के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घायल से मिली जानकारी के बाद उसके भतीजे लल्लू सिंह को सूचना दी। सूचना मिलते ही भतीजा भी अस्पताल पहुंच गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया।
[21/02, 8:37 PM] Ram Prakash Sharma: *हमला करते हुए लाठी-डंडों से की मारपीट*

*औरैया।* अस्पताल में मौजूद मोहल्ला नरायनपुर स्थित कंजड़ बस्ती निवासी रिंकी पत्नी राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता ने मुझे जमीन दी थी। जिस पर उसके रिश्तेदार कुसुमा देवी पत्नी राम सिंह काफी समय से इस जमीन पर रह रहे थे। पीडि़ता ने बताया कि जमीन को खाली करने को कहने पर वह मारपीट करने पर आमादा रहते हैं। सोमवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे जमीन खाली करने की बात कहने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस पर बचाव में वह लोग भी आ गए। जहां दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इस दौरान मारपीट में विपक्षियों ने रिंकी व उसके पति राजेश की जमकर मारपीट कर दी। उसे पिटता देख वहां मौजूद एक वृद्ध महिला कुसमा बचाने को उसके ऊपर लेट गई। जिस पर दबंगों ने उनकी भी मारपीट कर दी। जिससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। वहीं पति को भी मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। बताया कि पहले भी दबंगों ने मारपीट की थी। जिस पर पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान किया था। पुलिस ने सभी को अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राजेश व कुसमा को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Taza Khabar