औरैया19फरवरी*लोक अदालत को सफल बनाने के लिए किया अनुरोध*
*बिधूना,औरैया।* शनिवार को तहसील बार एसोसिएशन के बारअधिवक्ता सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित एक शिविर में पैरा लीगल वालंटियर राघवेन्द्र प्रताप सिंह गौर ,देवेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर ने जहां लोगों से 12 मार्च को आयोजित लोक अदालत को सफल बनाने का अनुरोध किया, वही समाज के लोगों से कहा कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से वादों का निस्तारण कराया जाता है।दोनों पक्षों की सहमति से निस्तारण कराए जाने से किसी पक्ष के मन में किसी प्रकार की कोई कटुता नहीं रहती, और आपसी प्रेम सौहार्द बना रहता है। कहा लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हुऐ मामलों की कहीं अपील भी नहीं होती है। उन्होंने अधिवक्ताओं एवं समाज के अन्य लोगों से लोक अदालत के द्वारा निस्तारित कराए जाने वाले मामलों के लिए बादकारियों के पंजीकरण कराए जाने का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर राघवेंद्र प्रताप सिंह गौर देवेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने लोगों को लोक अदालत के मामलों की प्रकति के बारे में भी पम्पलैट बाँट कर अवगत कराया। इस अवसर पर उन्होंने रविवार को तीसरे चरण के मतदान के लिए सभी लोगों से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान कराए जाने के लिये प्रेरित किये जाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद दुबे ने कहा जन कल्याण के लिए एक साफ-सुथरी सरकार के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान करना जरूरी है। इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुरारीलाल यादव, सभासद अशोक चौहान ,लवलेश त्रिवेदी ,अवधेश वर्मा ,अशोक कठेरिया ,विनोद कुमार गुप्ता ,जितेन्द्र कुमार ,सतीश प्रजापति ,प्रवीन रघुवंशी , किशन दत्त शुक्ला आदि मौजूद थे।पैरालीगल बालिटियर ने शिविर लगाकर 12 मार्च को लोक अदालत सफल बनाने को जागरुक किया।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*