March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया18फरवरी*पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़*

औरैया18फरवरी*पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़*

औरैया18फरवरी*पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़*

*पुलिस द्वारा विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तो को 34 अवैध बने/अधबने असलहों, कारतूस व असलहा बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया।*

*औरैया।* जनपद में विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिधूना, महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम औरैया व थाना बेला पुलिस द्वारा जनपद में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अवैध असलहे एवं असलाह बनाने के उपकरण,कारतूस सहित निर्माण करने वाले अभियुक्त व तस्कर को गिरफ्तार करने में सराहनीय सफलता प्राप्त की है।
जनपद में विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत तथा मुखबिर खास व अन्य माध्यमों द्वारा लगातार अवैध असलाह के निर्माण तथा तस्करी के सम्बन्ध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिस पर 18 फरवरी 22 को थाना बेला व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए थाना बेला अन्तर्गत ग्राम रावतपुर्वा के आगे जंगल में बने पुराने कट्टी घर में संचालित हो रही अवैध असलाह फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, तथा एक अभियुक्त भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों से भारी मात्रा में करीब 34 बने व अधबने अवैध तमंचे, कारतूस व असलाह बनाने के उपकरण बरामद हुए। भागे हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। उपरोक्त के सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बेला पर विभिन्न धाराओं के अलावा आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछतांछ में बताया कि बलवीर दास पुत्र स्व0 मोहन पाल निवासी ग्राम कंधिया थाना अछल्दा औरैया अपने भागे हुए साथी सुनील कुमार पुत्र हनुमान सिंह निवासी तेजगंज बेवर मैनपुरी के साथ मिलकर अवैध असलाह फैक्ट्री चला रहे थे तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गोल्डन यादव पुत्र श्याम किशोर निवासी तेजगंज बेवर मैनपुरी के माध्यम से जनपद औरैया, इटावा, कन्नौज व मैनपुरी जनपद में अवैध असलहों की तस्करी का कार्य करते हैं। ग्राहको की डिमांड के आधार पर अभियुक्त बलबीर दास व सुनील कुमार अवैध असलाह बनाने का कार्य करते हैं तथा एक असलाह को 5000-6000 रु0 में बेचते है। बलबीर दास पुत्र स्व0 मोहन पाल निवासी ग्राम कंधिया थाना अछल्दा औरैया,गोल्डन यादव पुत्र श्याम किशोर निवासी तेजगंज थाना बेवर मैनपुरी
सुनील कुमार पुत्र हनुमान सिंह निवासी तेजगंज थाना बेवर मैनपुरी (वांछित), गिरफ्तार करने वाली टीम ने प्रमुख रूप से सत्येन्द्र सिंह यादव प्रभारी एसओजी मय टीम। जीवाराम प्रभारी निरीक्षक थाना बेला मय टीम शामिल रहे।

Taza Khabar