औरैया18जुलाई24*ताजियों में उमड़ा जनसैलाब,गुरुवार अलसुबह सुपुर्दे खाक
दिबियापुर/औरैया बुधवार देर शाम नगर स्थित थाने के पास ताजिये रखे गये। यहाँ कुल सात ताजिया बनाये गये थे। जिसकी बनावट तथा साज-सज्जा काफी आकर्षक रही बिजली की सजावट से आस पास का नजारा देखने लायक था। कस्बा निवासी मोहम्मद आबिद , मोहम्मद आसिफ , अख्तर रयान , अशफाक अहमद , मोहमम्द शाहिद एवं राजा कादरी के बनाये गये ताजिये लोगों को खूब पसंद आए। इस मौके पर फुरकान, सलमान , राशिद एवं इमरान खान आदि युवाओं ने लंगर में शर्बत समेत खाने का सामान वितरित कराने में सहयोग किया। इस मौके पर नगर के अलावा पड़ोसी गांवों से भी काफी तादात में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं गुरुवार की अलसुबह सभी ताजिये मातमी धुनों के बीच मालगोदाम के पास करबला में सुर्पुद ए खाक किये गये। इस मौके पर सभासद पति इकरार खान ,नन्हें खान , तारीख रयान, गुलाम रयान , चांद , शिबू खान , वशीर खान , मुबीन रयान , सलीम खान, सलमान खान एवं इमरान खान शानू आदि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस बल ताजियों की सुरक्षा में मुस्तैद रहा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अप्रैल 26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : अपहृता बरामद, हथियार और नकदी जब्त
रोहतास2अप्रैल26*हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की शाम तीन फरार अभियुक्तों का घर कुर्क कर दिया।*
अयोध्या2 अप्रैल 26*उद्योगपति अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपने परिवार संग पहुंचे रामनगरी*