February 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया17दिसम्बर*सुरान में वृद्धाश्रम के लिए किया भूमिपूजन*

औरैया17दिसम्बर*सुरान में वृद्धाश्रम के लिए किया भूमिपूजन*

औरैया17दिसम्बर*सुरान में वृद्धाश्रम के लिए किया भूमिपूजन*

*औरैया।* विकासखंड औरैया मोहल्ला नरायनपुर सुरान रोड पर वृद्धा आश्रम खोले जाने के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया है। वृद्धा आश्रम खुलने से लोगों को वृद्धजनों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। आश्रम में वृद्धजनों के लिए भजन कीर्तन भी हुआ करेंगे, जिससे कि वृद्धजनों में उत्साह बना रहे। वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों को शांति व सकून मिलेगा। इसके साथ ही उनकी दवाइयों का भी निःशुल्क इंतजाम किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल ने भूमि पूजन के दौरान दी है।
शहर से 1 किलोमीटर दूर सुरान गांव में वृद्धाश्रम खुलने से वृद्धजनों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। यह बात गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल ने सुरान गांव में बने दयानंद बाल विद्यालय में वृद्धाश्रम का भूमि पूजन करने के बाद कही। उन्होंने कहा की जिन बुजुर्गों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। वह उनको गोपाल सेवा संस्थान के द्वारा वृद्ध लोगों का सेवा भाव करने का मौका मिलेगा। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा के साथ-साथ प्रभु को याद करने के लिए भी भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वृद्धजनों को शांति एवं सुकून मिलेगी। संस्था का पहला उद्देश सेवा सुरक्षा और सम्मान है। वृद्धाश्रम में उन लोगों के लिए व्यवस्था की गई है, जो दिन में घर में मुश्किल महसूस करते हो , तो दिन व्यतीत करने के लिए यहां आएं/ प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल ने बताया कि गोपाल सेवा संस्थान की तरफ से गोपाल गौशाला का भी निर्माण कराया जाएगा। संस्थान की तरफ से प्रति सप्ताह में डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण कराया जाएगा। इस मौके पर गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल, मान सिंह राजपूत, सक्षम सेगर, अनुपम पोरवाल, मनोज गुप्ता, कमल वर्मा, राधाकांत तिवारी, प्रमोद पुरवार, राम दास निषाद डा० सर्वेश आर्य, मधुर पोरवाल, प्रदेश महासचिव गौरव पोरवाल व मनीष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। मौजूद लोगों ने वृद्धा आश्रम बनाए जाने को लेकर हर्ष व्यक्त किया है।

Taza Khabar