February 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया17दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

औरैया17दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[17/12, 7:01 PM] Ram Prakash Sharma: *खाद्य कारोबारकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया*

*औरैया।* जिलाधिकारी औरैया के निर्देशानुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा नामित प्रशिक्षण सहयोगी संस्था मैसर्स प्रखर फाउण्डेशन द्वारा जनपद में खाद्य कारोबारकर्ताओं को फोसटेक के अन्तर्गत विशाल गेस्ट हाउस औरैया प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें औरैया नगर के मिठाई, किराना इत्यादि से सम्बन्धित कुल 51 खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रशिक्षण में मैसर्स प्रखर फाउण्डेशन के प्रशिक्षक राकेश कुमार सिंह द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा सम्बन्धी विधिक प्राविधानों स्वच्छता, खाद्य पदार्थों का भण्डारण एवं रखरखाव के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को कोरोना (कोविड-19) से बचाव हेतु आवश्यक उपायों की जानकारी देते हुए जागरूक एवं सचेत किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन् जनपद औरैया डा० मंजुला सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस०के० श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र , माता शंकर बिन्द एवं , सुनील कुमार सिंह एवं अश्वनी कुमार शिवम उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सहयोगी संस्था की ओर से विशाल सिंह द्वारा समस्त कार्यक्रम का संचालन किया गया। अभिहित अधिकारी औरैया ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण फेस्साई द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं हेतु अनिवार्य प्रशिक्षण है एवं आगे जनपद के विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे।
[17/12, 7:01 PM] Ram Prakash Sharma: *7 जनवरी को होगी नीलामी*

*औरैया।* उप जिलाधिकारी सदर द्वारा सूचित किया है कि 3 दिसंबर को ग्राम भदौरा‌ विकासखंड व तहसील औरैया में जप्त की गई सामग्री 18 नाव, बर्फ तोड़ने की मशीन इंजन सहित, बर्फ के बक्सा सहित, थर्माकोल के बक्सा 29, तीन बड़ा जाल, चार छोटे जाल, तौलने वाले 5 किलो ग्राम के दो पीस, 2 किलोग्राम के 1 पीस, 1 किलोग्राम के 1 पीस, एक तराजू, एक खोंचा भरने वाला, एक चूल्हा लोहे का, एक कढ़ाई, एक तबा, एक चिमटा,दो थाली, एक भगोना आदि की नीलामी दिनांक 7 जनवरी को तहसील औरैया में 11 बजे की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति एवं ठेकेदार प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
[17/12, 7:01 PM] Ram Prakash Sharma: *कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों को मिलेगी अनुग्रह सहायता*

*कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगी 50 हजार की अनुग्रह धनराशि*

*औरैया।* अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रेखा एस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 संक्रमण से मृतकों के परिजनों को 50 हजार रूपये की धनराशि अनुग्रह सहायता के तौर पर प्रदान की जा रही है। अपर जिला अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम परिजन को 50 हजार की अनुग्रह सहायता राशि दी जाएगी भले ही उसे राज्य सरकार या केंद्र सरकार की किसी अन्य कल्याणकारी योजना में कोई सहायता धनराशि उपलब्ध कराई गई हो।
अपर जिलाधिकारी ने अति महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु की दशा में मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण कोविड-19 संक्रमण अंकित होना अनिवार्य नहीं होगा। किसी भी आवेदक को इस आधार पर अनुग्रह सहायता राशि देने से इनकार नहीं किया जाएगा की मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण कोविड-19 अंकित नहीं है। यदि परिजनों द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से हुई मृत्यु के संबंध में अन्य अभिलेख (जैसे आरटी-पीसीआर रिपोर्ट/ मोलीक्यूलर टेस्ट/आरएटी या क्लिनिकली डिटरमाइंड थ्रू इन्वेस्टिगेशन) प्रस्तुत किए जाते हैं तो इन जांच एवं रिपोर्ट अथवा चिकित्सालय के प्रमाण पत्र के आधार पर भी मृतक के परिजनों को 50 हजार की अनुग्रह सहायता धनराशि दी जाएगी।उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर दिए गए ऑप्शन से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आफलाइन माध्यम की बात करें तो आवेदन करने के लिए जनपद में कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों द्वारा 50 हजार रुपए प्रति मृतक अनुग्रह सहायता प्राप्त किए जाने के लिए प्रभावित परिजन समस्त संबंधित प्रपत्रों (आरटी पीसीआर/ एंटीजन रिपोर्ट/ सिटी स्कैन की रिपोर्ट, जिससे कोविड-19 प्रमाणित होता है, मृत्यु प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड मृतक एवं आवेदक, उत्तराधिकारी होने का साक्ष्य तथा आवेदक का बैंक खाता विवरण की छाया प्रति) सहित किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक जिलाधिकारी औरैया कार्यालय में स्थित आपदा कंट्रोल रूम कक्ष संख्या 11 में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 7983713491, 05683249660, 05683249661 पर संपर्क किया जा सकता है।
[17/12, 7:48 PM] Ram Prakash Sharma: *3 जनवरी तक जमा करें निविदा*

*औरैया।* जनपद न्यायालय औरैया में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं वाहन चालकों को सूती तथा गर्म वर्दी आपूर्ति हेतु 3 जनवरी तक टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आपूर्तिकर्ता 3 जनवरी 2022 तक अपनी निविदा केंद्रीय नाजिर जजी औरैया के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
[17/12, 7:49 PM] Ram Prakash Sharma: *4 जनवरी 2022 को होगी नीलामी*

*औरैया।* अपर जनपद न्यायाधीश राजेश चौधरी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद न्यायालय में न्यायिक कार्य को करने हेतु आशुलिपिको के प्रयोगार्थ पूर्व में ली गई 08 अदद टाइपराइटिंग मशीनों, निष्प्रयोज्य फर्नीचर एवं निष्प्रयोज्य सामान की पुनः सार्वजनिक नीलामी 04 जनवरी 2022 को साढे 4 बजे न्यायालय परिसर में नीलामी समिति की उपस्थिति एवं देखरेख में संपन्न होगी।अधिक जानकारी के लिए जनपद न्यायाधीश कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।
[17/12, 7:49 PM] Ram Prakash Sharma: *दो अपहर्ताए बरामद, अभियुक्तगण गिरफ्तार*

*औरैया।* शुक्रवार को थाना अछल्दा में पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित 2 अपहर्ताओं को थाना अछल्दा पुलिस ने रेलवे स्टेशन अछल्दा के पास से बरामद करने व अभियुक्तगण आनन्द पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम गनेश गंज थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात , चन्द्रपाल पुत्र राम नरायण निवासी ग्राम गनेश गंज थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना अछल्दा के उ0नि0 अमर सिंह,कां0 अजीत कुमार, कां0 दीपक कुमार, महिला आरक्षी सविता यादव शामिल हैं।