औरैया17दिसम्बर*क्राइम इंस्पेक्टर ने बुजुर्ग के साथ दिखाई दरिया दिली*
*दिबियापुर,औरैया।* शुक्रवार को दिबियापुर थाने के क्राइम निरीक्षक सुनील वर्मा रोजाना की तरह थाने में पीड़ितो की समस्याएं सुन रहे थे। तभी उनकी नजर एक बुजुर्ग पर पड़ी जिसपर उन्होंने तुरन्त उसे बुलाकर उसकी समस्या पूछी। जिस पर क्राइम इंस्पेक्टर की दिखी दरिया दिली। 101 वर्ष के पीड़ित बुजुर्ग की सहायता की। पीड़ित बुजुर्ग की पुत्र वधू ने बुजुर्ग से सरकारी राशन छीन कर मारपीट की थी जिसकी शिकायत करने बुजुर्ग थाने में कार्यवाही की गुहार लगाने पहुँचा था। बुजुर्ग का मर्म देख भावुक होकर क्राइम प्रभारी ने बुजुर्ग को आटा तेल प्रदान कर सहायता की। पीड़ित बुजुर्ग मथुरा प्रसाद। बबीना चौकी क्षेत्र के मुचाह निवासी हैं।

More Stories
बांदा6अप्रैल26*पीड़िता ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, परिवारजनों पर लगाया अवैध कब्जे का आरोप*
बांदा6अप्रैल26*पत्रकारों से अभद्रता मामले में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा**
हमीरपुर 6 अप्रैल 26*नगर पंचायत कुरारा में शासन द्वारा नामित मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।