औरैया17अप्रैल2022*तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी चोरी का सुराग*
*सपा नेता के घर गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को दिया था अंजाम*
*औरैया।* जिले में हो रही चोरियों के कारण कानून व्यवस्था फेल हो रही है। कोतवाली प्रभारी व्यवस्थाओं को संभालने में सक्षम साबित नहीं हो पा रहे हैं। जहां एक और पुलिस कप्तान व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।कोतवाली पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित होती दिख रही है। गुरुवार की रात चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया चैनसुख में सपा नेता की गोदाम का चोरों ने ताला तोड़कर गोदाम में रखी सरसों की बोरियों व अन्य सामान चोरी कर लिया था।
सुबह होने पर गृह स्वामी को चोरी होने की जानकारी हुई। जिस पर उन्होंने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने चोरी की घटना का सुराग लगाना तो दूर, उक्त सपा नेता की गांव पहुंचकर घटना का जायजा तक नहीं लिया। जिस पर गृहस्वामी ने आपत्ति जाहिर की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया चैनसुख निवासी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रविंद्र सिंह तोमर के घर गुरुवार की देर रात गोदाम का ताला तोड़कर उसमें करीब 20 बोरियों में रखी 10 कुंतल सरसों के अलावा अन्य सामान चोरी कर लिया था। सुबह होने पर जब उन्होंने देखा तो गोदाम का ताला टूटा हुआ था, तथा बोरियां व अन्य सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था। जिस पर उन्हें चोरी की आशंका हुई। उसी समय उन्होंने गोदाम के अंदर जाकर देखा तो उपरोक्त सरसों की बोरियां व अन्य सामान गायब था। चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने गोदाम का टूटा हुआ ताला एवं बिखरा पड़ा सामान देखा। चोरी की रिपोर्ट लिखाने के लिए गृह स्वामी रविंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके बावजूद कोतवाली पुलिस एवं हलका इंचार्ज 3 दिन बीत जाने के बावजूद चोरी का सुराग तक नहीं लगा सके,और न ही मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया। सपा नेता गृहस्वामी का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है की प्लान के तहत चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है जब उनके साथ इस प्रकार की घटना घटित हो सकती है तो आम आदमी का क्या होगा। चोरी का सुराग नहीं लगा पाने पर उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति अफसोस व्यक्त किया है। उपरोक्त मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव से दूरभाष के माध्यम से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल चोरी की घटना का कोई सुराग नहीं लगा है। मौके पर हलका इंचार्ज दिनेश कुमार गए हुए थे। वह वहां दो-तीन घंटे तक रुके, और गृहस्वामी से घटना के विषय में तहकीकात की है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**