[17/10, 6:47 PM] Ram Prakash Sharma: औरैया17अक्टूबर*घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदने गया युवक मलबे में दबा, रेफर*
*औरैया।* फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी एक युवक रविवार की सुबह अपने घर की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी खोदने के लिए बीहड़ की ओर गया हुआ था। जब वह मिट्टी खोद रहा था उसी दौरान उसके ऊपर मिट्टी का बड़ा सा ढेर आकर गिर गया। जिससे उसमें दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
ग्राम गोपालपुर थाना फफूंद निवासी ऋषि पुत्र जयंत सिंह रविवार की सुबह अपने घर की लिपाई पुताई कराए जाने के लिए गांव के समीप से ही मिट्टी खोदने के लिए अन्य लोगों के साथ गया हुआ था। जब मिट्टी खोद रहा था उसी दौरान उसके ऊपर मिट्टी का एक बड़ा ढेर गिर गया। जिससे वह उसमें दब गया। आसपास मिट्टी खोदने अन्य युवकों ने आनन-फानन में उसे निकाला और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी तथा संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया।
[17/10, 6:47 PM] Ram Prakash Sharma: *दो हत्यारोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कखावतू कांशीराम कॉलोनी निवासी एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी थी। जिसमें उसने कॉलोनी के ही नामजद लोगों द्वारा फरवरी 2020 में पुत्री के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा देने तथा इलाज के दौरान मौत हो जाने का आरोप लगाया था। उक्त आशय की रिपोर्ट पुलिस ने तत्समय दर्ज की थी। इसी मामले में दो हत्यारोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सदर कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीडि़ता नूर बानो ने बताया था कि वह कखावतू गांव स्थित कांशीराम कालोनी में रहती है। बताया कि 11 फरवरी 2020 की शाम लगभग साढ़े छह बजे पडोस के कुसुमा पत्नी छोटे उसके घर में घुस आए। जहां कुसुमा ने घर के बाहर झाडू न लगाने का उलाहना दिया। कुसमा के पति छोटे ने बेटी रुबीना पत्नी शमशाद को पकड़ लिया। जहां छोटे ने रुबीना के ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया था। तथा उसकी पत्नी कुसुमा ने माचिस की तीली से आग लगा दी थी। जिससे बेटी रुबीना गंभीर रुप से झुलस गई थी। जहां सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जिसमें घटना के बाद से दोनों हत्यारोपी फरार चल रहे थे। रविवार को प्रभारी कोतवाली इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोनों आरोपियों को बमुरीपुर गांव के पास वाहन का इंतजार करते समय गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
More Stories
हरिद्वार10अगस्त25*उत्तरकाशी में बादल फटने पर हुई जनधन की हानि पर भाकियू नैन के प्रदेश अध्यक्ष ने गहरा दुःख प्रकट किया।
लखनऊ10अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या10अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे…